{"_id":"6a47b582ea70b73a7409c1a6","slug":"uils-to-get-a-new-four-storey-academic-complex-shimla-news-c-19-sml1002-747760-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: यूआईएलएस को मिलेगा चार मंजिला नया अकादमिक कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: यूआईएलएस को मिलेगा चार मंजिला नया अकादमिक कांप्लेक्स
विज्ञापन
चौड़ा मैदान परिसर में तीन करोड़ से निर्माण कार्य शुरू, छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य
भवन में आधुनिक स्मार्ट कक्षाएं, मूट कोर्ट हॉल होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के चौड़ा मैदान परिसर में तीन करोड़ से चार मंजिला नए अकादमिक कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
साइट पर सिविल कार्य आरंभ कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परियोजना को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नया कांप्लेक्स यूआईएलएस की बढ़ती शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। वर्तमान भवन में सीमित स्थान के कारण कक्षाओं, सेमिनारों और अन्य अकादमिक गतिविधियों के संचालन में लगातार दबाव बना हुआ है। नए भवन के तैयार होने के बाद संस्थान को अतिरिक्त शैक्षणिक और प्रशासनिक स्थान मिलेगा। भवन में आधुनिक स्मार्ट कक्षाएं, मूट कोर्ट हॉल, सेमिनार हॉल, फैकल्टी कक्ष, विभागीय कार्यालय, कॉन्फ्रेंस रूम, शोधार्थियों के लिए अध्ययन कक्ष और रिकॉर्ड रूम विकसित किए जाएंगे। भवन में डिजिटल शिक्षण सुविधाओं के साथ पुस्तकालय के विस्तार के लिए भी स्थान रखा है।
परियोजना का उद्देश्य विधि शिक्षा के लिए आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध कराना है। फिलहाल आरसीसी ढांचे और अन्य सिविल कार्यों पर काम चल रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद संस्थान की अधिकांश शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां नए भवन से संचालित की जा सकेंगी। यह परियोजना विश्वविद्यालय में चल रहे आधारभूत ढांचा विकास कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन
रूसा दो के तहत होगा वित्तीय प्रावधान
एचपीयू डीन प्लानिंग जोगिंदर धीमान ने बताया कि भवन निर्माण के लिए वित्तीय प्रावधान रूसा-2 के तहत किया है। विश्वविद्यालय पहले चरण में जारी राशि का उपयोग कर रहा है, जबकि शेष अनुदान मिलने के बाद अन्य विकास कार्य भी आगे बढ़ाए जाएंगे। नए अकादमिक कांप्लेक्स के निर्माण से संस्थान को आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित होगा।