फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ude Desh ka Aam Nagrik (UDAN) scheme, Shimla to Delhi Flight

शिमला से दिल्ली उड़ान में सभी सीटें सस्ती, मात्र इतने चुकाने होंगे

Sat, 29 Apr 2017 01:05 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Apr 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ude Desh ka Aam Nagrik (UDAN) scheme, Shimla to Delhi Flight

पहाड़ों की रानी शिमला से शुरू की गई हवाई सेवा में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सभी यात्रियों को सस्ती सीट मिलेगी। दिल्ली से शिमला की उड़ान में आधे यात्री ही इसका फायदा उठा सकेंगे। शिमला से दिल्ली की इस फ्लाइट में 14 यात्री ही जा सकेंगे और उन सभी को सब्सिडी पर सीट मिलेगी। 

विज्ञापन


सीट के लिए मात्र 2036 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली से शिमला के लिए 35 यात्री आ सकेंगे, लेकिन पहले आवेदन करने वाले सत्रह यात्रियों को एयर टिकट में सब्सिडी मिलेगी। बाकी यात्रियों को पूरा किराया चुकाना होगा। यह बुकिंग की डेट पर निर्भर करेगा। शिमला एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट के लिए 28 सीटें स्वीकृत हैं, लेकिन रनवे छोटा होने, इंजन क्षमता, तकनीकी कारणों एवं मौसम की वजह से 14 यात्री ही एयरलिफ्ट हो रहे हैं। 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने सब्सिडी की सीटों के यात्रियों के लिए आधार कार्ड या पासपोर्ट की फोटो कॉपी लाना जरूरी किया है। शिमला एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुलशन मेहता ने बताया कि वैसे तो शिमला से फ्लाइट में 28 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन अभी तक लोड पे को 14 सीटों तक ही रखा गया है। पचास प्रतिशत सीटें सब्सिडी वाली हैं, ऐसे में शिमला से फ्लाइट की सभी 14 सीटें सब्सिडी वाली ही होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलायंस एयर की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट

Ude Desh ka Aam Nagrik (UDAN) scheme, Shimla to Delhi Flight

सस्ती टिकट पाने के लिए यात्री को एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयर की वेबसाइट पर ऑनलाइन या एयरपोर्ट अथॉरिटी की टिकट विंडो पर जाना होगा। फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व आधार पर मिलने वाली इन टिकटों का दाम सरकार ने 1920 रुपये तय किया है। टैक्स के बाद यात्री को 2036 रुपये चुकाने होंगे। टूर ऑपरेटर और निजी वेबसाइट इन टिकटों को सर्विस या यूजर चार्ज जोड़ने के बाद महंगी दरों पर बेच रही हैं। 

शिमला से गए 15, दिल्ली से आए 30 यात्री
शुक्रवार सुबह दिल्ली से शिमला 30 यात्री पहुंचे। शिमला से 15 लोगों को लेकर हवाई जहाज दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मेहता ने बताया कि 14 यात्रियों का लोड पे तय किया है। लेकिन मौसम के हिसाब से इसमें एक या दो यात्रियों की कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। 

कस्टमर केयर पर नहीं मिल रही जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने भले ही वीरवार को आधिकारिक रूप से इस योजना को लॉंच कर दिया है, लेकिन एयर इंडिया के कस्टमर केयर सेंटर पर अब तक इस योजना की कोई जानकारी नहीं है। अमर उजाला ने जब एयर इंडिया के नंबर 18001801407 पर संपर्क कर फ्लाइट व योजना के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

भुंतर-दिल्ली के बीच सस्ती हवाई सेवा अगस्त से

Ude Desh ka Aam Nagrik (UDAN) scheme, Shimla to Delhi Flight

शिमला-दिल्ली के बाद अब भुंतर-दिल्ली के लिए भी अगस्त माह से सस्ती हवाई सेवा शुरू हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


करीब एक घंटे की फ्लाइट के लिए पर्यटकों को 2500 रुपये चुकाने होंगे और वे कुल्लू-मनाली पहुंच जाएंगे। केंद्र सरकार ने सस्ती हवाई उड़ान योजना में भुंतर एयरपोर्ट को भी शामिल कर लिया है।

भुंतर स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एएन शर्मा ने अगस्त माह में सस्ती हवाई सेवा शुरू करने की पुष्टि की है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि दिल्ली-भुंतर के बीच सस्ती हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन नगरी में कारोबार को नए पंख लगेंगे।

बता दें कि दिल्ली से भुंतर के लिए एयर इंडिया की एकमात्र 72 सीटर फ्लाइट आ रही है। इसका न्यूनतम किराया 8500 और अधिकतम 18507 रुपये है। विमान में दिल्ली से भुंतर 65 यात्री और भुंतर से दिल्ली के लिए 45 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed