{"_id":"5a2559064f1c1bd9798c0a77","slug":"udanpari-baksho-devi-revealed-why-she-swallowed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नपरी बख्शो देवी ने खुद बताई तबीयत बिगड़ने की असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नपरी बख्शो देवी ने खुद बताई तबीयत बिगड़ने की असली वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजावर (ऊना)
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के बाद घर लौटी उड़नपरी बख्शो देवी ने अब खुद बताया है कि तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी। जिला ऊना की उड़नपरी बख्शो ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। यह खुलासा खुद बख्शो ने पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार के बाद घर आने पर किया है।
विज्ञापन
बख्शो ने बताया कि उसने गलती से घर में बाल्टी में रखे किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने भी बख्शो के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं। सोमवार को समाजसेवी संजय शर्मा ने पालमपुर से पंजावर पहुंचकर बख्शो का कुशल क्षेम पूछा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी बख्शो व उसके परिजनों से काफी देर तक बात हुई। बख्शो के मुताबिक पानी के धोखे में बाल्टी में कीटनाशक मिला पानी पी बैठी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, पीटीई जगदीश राम शर्मा ने भी बख्शो का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
संजय शर्मा ने कहा कि वह बख्शो की हर संभव मदद करेंगे। कोचिंग अकादमी में प्रशिक्षण दिलाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। एसपी संजीव गांधी के मुताबिक बख्शो के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।