लाहौल स्पीति में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर के तहत संपर्क मार्ग ओथंग का हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। बुधवार करीब पौने बारह बजे जूंडा नाले में आई एकाएक बाढ़ से ओथंग, तिवोक, लोमच, जूंडा तथा गालिंग क्षेत्र के खेतों की सिंचाई के लिए बनाई गई कूहल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
आने वाले कुछ दिनों में मटर का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में ओथंग संपर्क मार्ग के बाढ़ में बह जाने से इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, मनाली-कोकसर सड़क पर कोकसर के राक्षसी ढांक के बीच सड़क जगह-जगह दलदल में तबदील हो गई है।
जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाहलमा पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम भगत ने बताया कि जूंडा नाले में आई बाढ़ से ओथंग संपर्क सड़क का काफी हिस्सा बाढ़ में बह गया है।
लोगों ने कहा जल्दी शुरू हों राहत कार्य
जिसे दुरुस्त करने में लोनिवि को काफी समय लगेगा। उप प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस नाले से जाहलमा पंचायत के लोगों की सैकड़ों बीघा भूमि सींचने वाली कूहल का मुख्य हिस्सा भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति का जल्द जायजा लेकर कूहल की मरम्मत की जाए। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता गुमान सिंह नेगी ने बताया कि नाले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त लोथंग सड़क की जल्द मरम्मत की जाएगी।