फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UD minister sudhir sharma targets PK Dhumal

अपनी ही पार्टी में हाशिये पर चले गए हैं धूमल: कांग्रेस

Fri, 24 Mar 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
UD minister sudhir sharma targets PK Dhumal

कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के उस बयान को हास्यास्पद, तथ्यहीन व बेबुनियाद बताया है, जिसमें उन्होंने राज्य के कल्याण के लिए चलाई गईं अनेक योजनाओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि धूमल अपनी पार्टी में ही हाशिए पर चले गए हैं।

विज्ञापन


हताशा में बेबुनियाद बयान देकर अपने राजनीतिक अस्तित्व को जीवित रखना चाहते हैं। मंत्रियों ने कहा कि धूमल का यह आरोप कि राज्य सरकार ने प्रदेश को भारी कर्ज के बोझ में डाला है, यह भी तथ्यों से परे है। उन्होंने धूमल को याद दिलाया कि भाजपा सरकार के विगत कार्यकाल के दौरान प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन के चलते राज्य की माली हालत खराब हो गई थी और कांग्रेस सरकार को विरासत में लगभग 28500 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज मिला था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कर्ज व इसके ब्याज की अदायगी के कारण वर्तमान राज्य सरकार को भी कर्ज लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि धूमल बार-बार धर्मशाला को दूसरी राजधानी घोषित करने के सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं जिससे प्रतीत होता है कि वह कांगड़ा को उसका न्यायोचित मान-सम्मान मिलने से खुश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed