{"_id":"6797380ed43565e1c7063959","slug":"ucc-minister-rajesh-dharmani-said-uniform-civil-code-is-not-good-for-himachal-bjp-is-doing-politics-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC: मंत्री राजेश धर्माणी बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड हिमाचल के लिए ठीक नहीं, भाजपा राजनीति कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC: मंत्री राजेश धर्माणी बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड हिमाचल के लिए ठीक नहीं, भाजपा राजनीति कर रही
Mon, 27 Jan 2025 01:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jan 2025 01:34 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूसीसी पर भाजपा राजनीति कर रही है, यह हिमाचल के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
राजेश धर्माणी, कैबिनेट मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनिफॉर्म सिविल कोड(यूसीसी) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूसीसी पर भाजपा राजनीति कर रही है, यह हिमाचल के लिए ठीक नहीं है। हिन्दू संस्कृति के हिसाब से भी प्रदेश में विविधता और रीति-रिवाज हैं, यूनिफॉर्मिटी(एकरूपता) लाना कठिन है, डायवर्सिटी(विविधता) ही हमारी पहचान है, भाजपा केवल अल्पसंख्यकों टारगेट कर रही है।
विज्ञापन
बता दें, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। ढाई साल की तैयारियों के बाद सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।
विज्ञापन