{"_id":"67f359b9cb094a5f1800a0df","slug":"two-tourists-drowned-in-chandra-river-after-slipping-one-dead-other-youth-missing-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पैर फिसलने से चंद्रा नदी में बहे दो पर्यटक, एक की माैत, दूसरा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पैर फिसलने से चंद्रा नदी में बहे दो पर्यटक, एक की माैत, दूसरा युवक लापता
Mon, 07 Apr 2025 10:21 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिस्सू (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिस्सू (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:21 AM IST
सार
लाहौल-स्पीति के सिस्सू में हेलीपैड के पास चंद्रा नदी में दो पर्यटक बह गए। इनमें से झारखंड के युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरा लापता है।
विज्ञापन
चंद्रा नदी में बहे दो पर्यटक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के सिस्सू में हेलीपैड के पास चंद्रा नदी में दो पर्यटक बह गए। इनमें से झारखंड के युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरा लापता है। पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों शनिवार को मनाली में एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार को गाड़ी में सिस्सू पहुंचे। दोपहर को यह टूटी लोहे की पुलिया पर चढ़े हुए थे। अचानक एक पर्यटक का पैर फिसलने और दूसरा उसको बचाने के प्रयास में एक साथ चंद्रा नदी में गिर गए। एक पर्यटक पानी में डूब कर गायब हो गया, जबकि दूसरा बहता हुआ थोड़ा आगे तक गया।
विज्ञापन
जब इनकी तलाश की गई तो मौके से करीब 100 मीटर आगे एक शव बरामद हुआ, जिसकी जेब से एटीएम कार्ड मिला। छानबीन में मृतक की पहचान अमर कुमार (19) पुत्र संजय साहू, निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का नाम सामर्थ निवासी झारखंड बताया जा रहा है, जो अमर कुमार का दोस्त है। पुलिस को इस घटना के संबंध में चश्मदीद मोहम्मद ओबीस निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस उपअधीक्षक मुख्यालय केलांग राज कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। एक का शव बरामद हुआ है जबकि लापता दूसरे व्यक्ति का रेस्क्यू जारी है।
विज्ञापन