फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two soldiers of himachal from kullu and bilaspur martyr in encounter at Jammu and Kashmir Keran sector

आतंकियों से मुठभेड़ में बिलासपुर और कुल्लू के सपूत शहीद, गांव में मातम का माहौल

Mon, 06 Apr 2020 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
two soldiers of himachal from kullu and bilaspur martyr in encounter at Jammu and Kashmir Keran sector
कुल्लू जिले के पूईद गांव का जवान बालकृष्ण आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया। - फोटो : अमर उजाला

आंतकियों से मठभेड़ में बिलासपुर और कुल्लू के सपूत शहीद हो गए। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के साथ लगती खराहल घाटी के पूईद गांव का जवान आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया है। जवान के शहीद होने की खबर से पूईद गांव में मातम का माहौल है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया था जिसमें हिमाचल के दो जवान शहीद हुए हैं।

विज्ञापन


सेना में 4 पैरा में तैनात जवान 12 मार्च को ड्यूटी पर गया था। रविवार रात आठ बजे जैसे ही परिजनों को बालकृष्ण (24) पुत्र महेंद्र सिंह, गांव व डाकघर पूईद जिला कुल्लू  के शहीद होने की खबर लगी तो परिजनों की दीये जलाने की तैयारियां अधूरी रह गईं। जबकि परिवार ने दीये जलाने की तैयारियां कर रखी थीं। शहीद के शव को कुल्लू लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

two soldiers of himachal from kullu and bilaspur martyr in encounter at Jammu and Kashmir Keran sector
बिलासपुर के शहीद सूबेदार संजीव कुमार के घर पर ढांढस बंधाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

शव कुल्लू पहुंचने के बाद शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद जवान का छोटा भाई भी पंजाब रेजीमेंट में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। शहीद जवान की जून में शादी भी तय हो गई थी। पूईद पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि पंचायत का युवा देश पर शहीद हुआ है। शहादत पर कुल्लू जिले को गर्व है। पंचायत दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है।

बिलासपुर जिले की हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव का पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो सूबेदार संजीव कुमार (43 वर्षीय) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। सूबेदार संजीव कुमार के शहीद होने की खबर से पूईद गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed