{"_id":"62d18b9763019d12d52d91ae","slug":"two-real-minor-sisters-who-left-for-school-from-home-went-missing-in-shimla-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Minor Girls Missing: शिमला शहर में घर से स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिगों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minor Girls Missing: शिमला शहर में घर से स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिगों की तलाश
Fri, 15 Jul 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:17 PM IST
सार
शिमला में दो नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गईं। दोनों सगी बहनें हैं और घर से स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचीं। परिजनों ने इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
लापता(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गईं। दोनों सगी बहनें हैं और घर से स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचीं। परिजनों ने इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय और 14 वर्षीय बेटी 12 जुलाई को घर से स्कूल के लिए निकलीं थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन
इस बीच पड़ोसियों और आसपास के क्षेत्र में इन्हें तलाश किया लेकिन उनका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक अज्ञात शख्स उनकी बेटियों का अपहरण करके ले गया है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि जल्द ही लापता किशोरियों को ढूंढ लिया जाएगा। जांच टीम ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। संबंधित थाना क्षेत्र के अलावा पड़ोसी जिलों के थानों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ढली बाईपास से कार चुरा ले गए शातिर
राजधानी से शातिर सड़क किनारे खड़ी कार को चोरी करके ले गए। शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ढली बाईपास के लंबीधार के पास वाहन खड़ा किया था। बाद में आकर देखा तो वाहन गायब था। इस बीच आसपास के क्षेत्र में तलाश किया लेकिन वाहन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। ढली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन