फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two private universities out of 250 crore scholarship scam probe

250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच से बाहर हुए दो निजी विवि

Thu, 21 Nov 2019 10:26 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Two private universities out of 250 crore scholarship scam probe

करीब 250 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच से दो निजी विश्वविद्यालय को छुटकारा मिल गया। लवली यूनिवर्सिटी जालंधर और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को लेकर सीबीआई को प्रथम दृष्टया जांच में गड़बड़ी साबित करने वाला कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में इन दोनों विश्वविद्यालयों को उस सूची से बाहर कर दिया गया है, जिन पर जांच बैठाई गई है। सीबीआई के हाथ शुरुआती दौर में जिन 27 संस्थानों की सूची आई थी, उनमें ये दोनों विवि भी शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


अब सीबीआई ने संस्थानों को शॉर्ट लिस्ट कर 22 पर ही जांच बैठाई है। 27 संस्थानों में से दो ये निजी विश्वविद्यालय हैं, तो तीन सरकारी संस्थान बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सीबीआई के समक्ष ये दोनों ही विश्वविद्यालय अपनी बेगुनाही के सुबूत दे चुके हैं। एक विश्वविद्यालय तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर नई दिल्ली तक अपने निर्दोष होने की बात रख चुका है। सीबीआई ने इन दोनों ही विश्वविद्यालयों पर इसीलिए छापे भी नहीं मारे हैं, क्योंकि आरोप साबित करने के प्रारंभिक सुबूत नहीं मिल पाए। 

विज्ञापन

 

शिक्षा विभाग के तत्कालीन वरिष्ठ सहायक की बड़ी भूमिका 

सीबीआई जांच में शिक्षा विभाग की स्कॉलरशिप शाखा में तत्कालीन वरिष्ठ सहायक की बड़ी भूमिका सामने आ रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी छात्रवृत्ति जारी करने में इस वरिष्ठ सहायक का बड़ा रोल रहा है।

हालांकि, इस कर्मचारी से ऊपर के कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में भी गहन सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि अगर फर्जी छात्रवृत्ति जारी करने के लिए कमीशन लिया जाता था तो वरिष्ठ सहायक अकेला ही इसे वसूल करता था या उन अधिकारियों की भी इसमें भूमिका रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed