फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two persons caught with chars

प्रेमी-प्रेमिका सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
two  persons caught with chars
मल्याणा के पास दबोचे दोनों आरोपी
विज्ञापन

पुलिस आज अदालत करेगी दोनों को पेश
शिमला। राजधानी में एक युवक और युवती को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 1 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रेम प्रकाश (22) और सुनीता (23) नेपाली निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों नेपाल से चरस लेकर आ रहे थे। रविवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। ढली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।
पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने देर शाम मल्याणा क्षेत्र से इन्हें पकड़ा। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिरों से सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में इनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच डिटेक्शन सेल प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने इन्हें चरस के साथ पकड़ा। मल्याणा क्षेत्र में युवक और युवती सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे थे।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान इनके पास एक बैग बरामद हुआ। यह कपड़ों से भरा था। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने युवती की तलाशी ली तो इसे चरस बरामद हुई। नशीला पदार्थ कपड़ों के अंदर छुपा रखा था। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नेपाल से बस से भारत आए। इसके बाद यह शिमला पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद इन्हें भी सूचना मिल चुकी थी पुलिस इनके पीछे लगी है। इसलिए दोनों पैदल अपने गंतव्यों की ओर निकले थे लेकिन मल्याणा के पास पकड़े गए। इनके पास से मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। इसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में पता लगा रही कि चरस किसको सप्लाई की जानी थी। इनके संपर्क में आए संदिग्धों की वेरिफिकेशन की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed