{"_id":"6264341f5d7d4033c43b7cc5","slug":"two-persons-arrested-in-beaten-case-shimla-news-sml4066211107","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मचारी से मारपीट मामले में मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कर्मचारी से मारपीट मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
उपनगर संजौली में आधी रात की घटना
होटल से लौटते वक्त मजदूर पर पीछे से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के संजौली क्षेत्र में देररात होटल में काम करके घर लौट रहे युवक पर एक पुरुष और महिला ने पीछे से रॉड हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक का शिमला के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दोनों हमलावर आरोपी मां और बेटा बताए जा रहे हैं। हमले के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिरे युवक के हाथ से आरोपियों ने मोबाइल फोन छीन लिया लेकिन इसी दौरान जब दोनों की नजर सामने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो वह युवक को उठाकर पानी पिलाने लगे। इसके बाद दोनों आरोपी खुद ही युवक को अस्पताल भी ले गए जहां अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं हमले की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी और सुबह सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो गई। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार लिया।
यह पूरी घटना
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ओमप्रकाश (21) पुत्र शिव दत्त तत्तापानी जिला मंडी का रहने वाला है। हमले में इसके सिर और मुंह में चोटें आई हैं। आरोपियों में शिवम और निबा देवी समिट्री निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक देररात संजौली क्षेत्र में यह घटना पेश आई। पीड़ित ओमप्रकाश मशोबरा क्षेत्र के एक होटल में काम करता है और समिट्री क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। देररात करीब एक बजे वह होटल से लौट रहा था। इस बीच रास्ते में एक युवक ने अचानक पीछे से उस पर रॉड से हमला कर दिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। इसमें एक युवक हाथ में डंडा छुपाए संकरी सड़क पर चल रहा है। इसके साथ एक महिला भी है। इस बीच युवक ने सामने से आ रहे ओमप्रकाश पर हमला कर दिया। ओमप्रकाश अपना बचाव करता रहा और आरोपी लगातार रॉड से उसे पीटता रहा। आखिर में ओमप्रकाश सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसके हाथ से मोबाइल फोन निकाला।
विज्ञापन
फिर युवक को पानी भी पिलाया
हमले के बाद आरोपियों की नजर जब एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो दोनों आरोपियों ने युवक को पानी पिलाया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रबंधन ने फिर पुलिस को सूचना दी। ढली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।