{"_id":"e3749ae7b4e388acb4c607445d42398e","slug":"two-person-died-due-to-lightening-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से गरजी आफत, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से गरजी आफत, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़/ऊना
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के पंडोगा और सोलन के नालागढ़ में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। नालागढ़ के कुंडलू पंचायत के दलाथा गांव में गिरी बिजली से पांच अन्य लोग भी झुलस गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए नालागढ चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मृतक जीत राम (34) का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना रविवार दोपहर की है। कुंडलू गांव में मकान का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए अंबवाला निवासी जगदीश चंद, पपलेड़ निवासी राज कुमार, उसका भाई जीत राम (34), बिहार के मोतीहारी जिले के वकूली गांव के राज कुमार, सुरेंद्र पासवान तथा मुन्ना साथ लगते टेंट में बैठ गए।
विज्ञापन
इसी दौरान बिजली गिरी और ये सभी चपेट में आ गए। एसपी जी. शिवा कुमार ने घटना की पुष्टि की है। इधर, ऊना के पंडोगा में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
45 वर्षीय शशी कुमार अपनी पत्नी तथा पुत्र के साथ खेतों से मक्की की फसल ट्राली में ला रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में शशि कुमार आ गया। अचेत अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।