{"_id":"69b2ceb64fb4b6d0ec06dfc6","slug":"two-people-including-a-woman-were-arrested-with-4415-grams-of-drugs-in-jubbal-136-were-arrested-in-71-days-shimla-news-c-19-sml1002-689520-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जुब्बल में 44.15 ग्राम चिट्टे संग महिला \nसमेत दो गिरफ्तार, 71 दिन में 136 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जुब्बल में 44.15 ग्राम चिट्टे संग महिला समेत दो गिरफ्तार, 71 दिन में 136 दबोचे
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई, जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्रों में चिट्टा बेचने की फिराक में थे दोनों
कई बड़े सप्लायरों को जेल पहुंचा चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसके तहत जुब्बल क्षेत्र में पुलिस ने 44.15 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस इस साल अभी तक चिट्टा तस्करी में 71 दिन में 73 केस दर्जकर 136 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जुब्बल में पकड़े आरोपियों में संदीप सिंह निवासी गांव डोनेमट्टर, तहसील गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर पंजाब और अमनप्रीत कौर निवासी गांव मत्तर हियार, तहसील गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि दोनों आरोपी चिट्टा कहां से खरीदकर लाए थे और इसके पीछे कौन है। प्रारंभिक जांच में पता चल है कि आरोपी जुब्बल और रोहड़ू में नशे की सप्लाई करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। शिमला पुलिस इससे पहले भी जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में पंजाब के कई तस्करों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। सभी मामलों में आरोपी नशे के आदी युवाओं को नशा सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ ही सूचना का नेटवर्क मजबूत कर दिया है। इसका मकसद नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना है। इसके साथ ही पंजाब समेत अन्य राज्यों में बैठे बड़े सप्लायरों के खिलाफ भी पुलिस की टीम पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।
73 केस दर्ज कर 136 तस्कराें को सलाखों के पीछे पहुंचाया
पुलिस ने इस साल जीरो टॉलरेंस के तहत नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत इस साल 71 दिन में 73 केस दर्जकर 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि नशा तस्करी के मामलों में नशे के आदी युवाओं के साथ ही दूसरे राज्यों में बैठे तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस जिले में दूसरे राज्यों से चल रहे नशा तस्करी के कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ कर चुकी है। इसमें गिरोहों के सरगनाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
नशा तस्करी के मामलों में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने जुब्बल में 44.15 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला