{"_id":"6646f56b0e29430c8204d711","slug":"two-people-including-a-woman-died-due-to-falling-in-kullu-himachal-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर पैर फिसलने से नाले में गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर पैर फिसलने से नाले में गिरी महिला की मौत
Fri, 17 May 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2024 06:24 PM IST
सार
जिला कुल्लू में गिरने से एक महिला मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पहला मामला पार्वती घाटी के खीरगंगा ट्रैक रूट में सामने आया है।
विज्ञापन
गिरने से महिला की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पैर फिसलने से नाले में गिरी विवाहित महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ पार्वती घाटी के खीरगंगा ट्रैक रूट पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम 7:45 बजे शाम मणिकर्ण चौकी को सूचना मिली कि खीरगंगा ट्रैक पर पैदल जा रहे दंपती में से महिला की मौत हो गई है। महिला सुंदरी देवी (31) निवासी दयोट, तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा दोपहर बाद जब पति के साथ मणिकर्ण-खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर आइस प्वाइंट से आगे पहुंची तो सुंदरी देवी नाले की तरफ गई।
विज्ञापन
इस दौरान नाले में गिरे हुए एक पेड़ के ऊपर से उसका पांव अचानक फिसल गया और वह नीचे जा गिरी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपती खीरगंगा की तरफ ट्रैकिंग पर निकला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव मणिकर्ण पहुंचाया। शुक्रवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि महिला की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन