Himachal: बग्गी के पास बीबीएमबी नहर में युवती समेत दो बहे, नहीं लगा सुराग
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धनोटू पुलिस थाना के तहत बग्गी के समीप एक युवती और व्यक्ति के बीबीएमबी नहर में बहने का मामला सामने आया है।
विस्तार
धनोटू पुलिस थाना के तहत बग्गी के समीप एक युवती और व्यक्ति के बीबीएमबी नहर में बहने का मामला सामने आया है। नहर में बह रही युवती को बचाने के लिए व्यक्ति नहर में उतरा था, लेकिन वह भी युवती के साथ पानी के तेज बहाव में बह गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। नहर के किनारों से दोनों की तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया है। युवती ने नहर में लगाई है या फिर फिसलकर वह गिरी है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को एक युवक और युवती नहर के पास मौजूद थे। इस दौरान युवती नहर में गिर गई। जैसे इसकी सूचना वहां से गुजर रहे युवक के पिता को लगी तो उन्होंने तुरंत युवती को बचाने का प्रयास किया। युवती को बचाते हुए व्यक्ति भी पानी के तेज बहाव में बह गया।
उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि युवती ने नहर में छलांग लगाई है या फिर वह फिसलकर गिरी है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं, उसके अनुसार ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी। बताया कि बहे हुए दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है।