फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people died in a car accident at mandi himachal

गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो लोगों की मौत

Tue, 23 Oct 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 23 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
two people died in a car accident at mandi himachal

क्षेत्र के ढांगरुधार के पास एक कार के 700 फीट गहरी खाई में गिर जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात पेश आया। कार में दो लोग ही सवार थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


 पुलिस, अग्निशमन कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने खाई से शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। मंडी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों करसोग से मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेश कुमार निवासी चांबी (तल्याड़) और दिनेश कुमार उर्फ रिंपी निवासी मजैहली (रिवालसर) रविवार को कार में सवार होकर मंडी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थुनाग से करीब तीन किलोमीटर दूर ढांगरुधार के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से दूर गांव के लोगों को हादसे की आवाज सुनाई दी।

सोमवार सुबह लोगों ने सूचना पुलिस को दी। अग्निशमन विभाग की चौकी थुनाग को भी सूचित किया गया। गृह रक्षा कंपनी कमांडर थुनाग पदम सिंह और अग्निशमन चौकी थुनाग के प्रभारी दीवान चंद ने अपनी टीम के साथ शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला।


इनका पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना पर एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन और नायब तहसीलदार थुनाग कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और सरकार की तरफ से मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed