फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people died after falling in Kachhighati and Kanlog

Shimla News: कच्चीघाटी और कनलोग में दो लोगों की गिरकर मौत

Tue, 22 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two people died after falling in Kachhighati and Kanlog
शादी में शामिल होने आया था अशोक
विज्ञापन

दूसरा व्यक्ति बताया जा रहा कामगार, डंगे से गिरा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के उपनगरों में दो लोगों की गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला कच्चीघाटी क्षेत्र का है। यहां पर सोमवार को अशोक ग्रोवर पुत्र ओमप्रकाश ग्रोवर निवासी मकान नंबर 345 वार्ड नंबर-3 गुरुद्वारा रोड पालमपुर जिला कांगड़ा शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिमला आए थे। वह एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त अशोक ग्रोवर सीढि़यों से गिरकर जख्मी हो गए। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरा मामला टुटू के कामनादेवी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान एक कामगार की डंगे से गिरकर मौत हो गई है। घटना दोपहर एक बजे के करीब की बताई जा रही है, जब संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति डंगे से नीचे जा गिरा। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि गिरने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article