फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two patients tested positive for omicron Variant in una himachal

ओमिक्रॉन: विदेश से हिमाचल के ऊना लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 17 Jan 2022 11:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 11:11 PM IST
सार

ऊना में दो लोगों के ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए किए गए टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई और दूसरा संक्रमित फ्रांस से लौटा है।

विज्ञापन
Two patients tested positive for omicron Variant in una himachal
ओमिक्रॉन वैरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश से हिमाचल प्रदेश के ऊना लौटे दो लोगों के ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए किए गए टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई और दूसरा संक्रमित फ्रांस से लौटा है। छह जनवरी को ओमिक्रॉन की जांच के लिए दोनों के सैंपल लिए गए थे और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. रमन शर्मा इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिव आए दोनों लोग ठीक बताए जा रहे हैं। इससे पहले मंडी में भी एक मामला सामने आ चुका है। उधर, प्रदेश में 24 घंटों के भीतर 2446 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए जबकि 72 दिन बाद छह लोगों की मौत हो गई। इससे पहले छह नवंबर 2021 को इतनी मौतें हुई थीं। महिला समेत चार लोगों की कांगड़ा, एक-एक की चंबा और ऊना जिले में मौत हुई है। सभी 49 आयु से ज्यादा वर्ग के लोग हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3880 पहुंच गया है। पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

एक दिन में 207 नए मामले

वहीं, ऊना जिले में सोमवार को कोरोना के नए 207 मरीज मिले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 1266 पहुंच गई है। नए मामलों में एक बार फिर फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व उद्योगों से संबंधित कर्मचारी अधिक संख्या में संक्रमित पाए गए हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. रमन शर्मा ने नए आए 207 मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि लोग कोविड नियमों को लेकर लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed