फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two patients suffering from restlessness Medical College Ref

Shimla News: बेचैनी का शिकार दो मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 14 Dec 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two patients suffering from restlessness Medical College Ref
चंबा के मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन परामर्श देते मनो चिकित्सक।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। ऑनलाइन चेकअप के दौरान बेचैनी का शिकार दो मरीजों को मनोचिकित्सक ने ऑनलाइन परामर्श देकर चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। बुधवार को जब मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विशेेषज्ञ ई संजीवनी पोर्टल पर ऑनलाइन जुड़कर मरीजों के इलाज को लेकर जरूरी परामर्श दे रहे थे तो उसी दौरान बेचैनी के शिकार दो मरीज मनोचिकित्सक के संपर्क में आए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने इन मरीजों के बारे में मनोचिकित्सक से परामर्श मांगा। मनोचिकित्सक नीरज शर्मा ने पहले मरीजों की बीमारी के बारे में गहनता से पूछताछ की। इसके बाद मरीजों की सेहत के बारे में वास्तवितक स्थिति जानी। जब उन्हें लगा कि इन मरीजों को ऑनलाइन परामर्श देने से संपूर्ण इलाज नहीं होगा, तो उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर करने के लिए संबंधित चिकित्सक को परामर्श दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के त्वचा, बाल रोग और महिला रोग विभाग के विशेषज्ञ भी ऑनलाइन ई संजीवनी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जुड़े। इस दौरान एक दर्जन मरीजों को उन्होंने इलाज के संबंध में जरूरी परामर्श दिए। ऐसे इन मरीजों को विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिल रहा ई संजीवनी पोर्टल का लाभ
प्रोग्राम के नोडल अफसर डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल पर रोजाना विशेषज्ञ पीएचसी के चिकित्सकों को परामर्श दे रहे हैं। इसी कड़ी में मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ ने दो मरीजों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर करवाया। दूरदराज के लोगों के लिए यह सुविधा लाभदायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed