फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eight Panchayati Raj Institutions of Himachal got National Award

हिमाचल के कांगड़ा जिले की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 24 Apr 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Apr 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Eight Panchayati Raj Institutions of Himachal got National Award
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2021 शनिवार को सूबे की आठ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। इनमें एक जिला परिषद अध्यक्ष, दो पंचायत समिति अध्यक्ष और पांच ग्राम पंचायत प्रधान शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए चयनित जिला परिषद को 50 लाख, पंचायत समिति को 30 लाख और पंचायतों को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से ऑनलाइन इन पंचायतों के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी है।   

विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक से गांव में सर्वेक्षण और मैपिंग (एसवीएएमआईटीवीए) स्वामित्व योजना का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2021 के अवसर पर वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए देश की पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई दी है। हिमाचल को ई-पंचायत राज्य के पुरस्कार से भी सम्मानित किया। एसवीएएमआईटीवीए योजना पर आधारित कॉफी टेबल बुक जारी की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 5002 गांवों में लगभग 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को ई-प्रापर्टी कार्ड के वितरण का भी शुभारंभ किया। स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नियोजन के लिए एक सटीक भूमि रिकार्ड तैयार करना और संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना है। ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ हासिल करने के लिए अपनी संपत्ति का उपयोग वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने के लिए सक्षम करके वित्तीय स्थिरता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों के पंचायती राज विभाग परियोजना के काम के बारे में ग्रामीणों को संवेदनशील बनाने और प्रचार-प्रसार आदि के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) निधि का लाभ उठाने के लिए सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री और अन्यों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। 

इन पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
 प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जिला परिषद बिलासपुर की अध्यक्ष कुमारी मुस्कान को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया है। पंचायत समिति देहरा गोपीपुर कांगड़ा की अध्यक्ष अर्चना को पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार प्रदान किया है। पंचायत समिति नादौन हमीरपुर के अध्यक्ष कमल दत्त को भी दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला है।

जिला कुल्लू के आनी की कुंगश पंचायत प्रधान राकेश कुमार को दीन दयाल उपाध्याय सशक्तीकरण पुरस्कार से नवाजा गया है। जिला कुल्लू के बंजार की पंचायत मंगलौर के प्रधान प्रशांत कुमार को भी दीनदयाल उपाध्याय  सशक्तीकरण पुरस्कार प्रदान किया है। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़पीठ भदरैणा की प्रधान मंजू देवी को नानाजी देशमुख और दीनदयान उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया है। जिला हमीरपुर की पंचायत किटपाल की प्रधान मीरा भारती को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) पुरस्कार मिला है। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत भल्टा की प्रधान निशा कुमारी को बाल मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया है।
 

Trending Videos

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंगश पंचायत को किया पुरस्कृत

 आनी विकास खंड की कुंगश पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से नवाजा है। प्रदेश में इस पुरस्कार के लिए कुंगश पंचायत ने पहला स्थान हासिल किया है। इस पुरस्कार के साथ पंचायत को 8 लाख रुपए की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी।

शनिवार को ग्राम पंचायत कुंगश के वर्तमान प्रधान राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार पाने वाली कुंगश पंचायत विकास खंड आनी की पहली पंचायत बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed