{"_id":"134fb754780d05ff4f6bcba37b5ca19e","slug":"two-more-women-police-stations-in-himachal-at-kullu-and-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-बद्दी में खोले जाएंगे महिला थाने, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-बद्दी में खोले जाएंगे महिला थाने, अधिसूचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू और बद्दी में प्रस्तावित महिला पुलिस थाना बनाने की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 14 जनवरी को हुई मंत्री परिषद की बैठक में महिला थाने बनाने को लेकर मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने और दर्ज मामलों की जांच बेहद संवेदनशीलता के साथ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने राज्य में महिला थाने बनाने की शुरूआत की थी। पिछले साल शिमला में प्रदेश का पहला महिला थाना बनाया गया था। इसमें जिले के सभी महिलाओं से जुड़े मामले की जांच की जाती है।
विज्ञापन
इस थाने के बनने के बाद महिलाओं के रिस्पांस को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने बद्दी और कुल्लू में महिला थाना बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। महिला सुरक्षा पर जोर दे रही सरकार ने भी पुलिस के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद सोमवार को नोटिफिकेशन जारी हो गई। अब थानों को बनाने के लिए बजट जारी होने के बाद इनके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन