फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two more death due to swine flu in himachal, 15 new cases recorded

स्वाइन फ्लू से दो और मौतें, पंद्रह नए मामले आए सामने

Tue, 05 Feb 2019 10:45 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Feb 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
two more death due to swine flu in himachal, 15 new cases recorded

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। आईजीएमसी शिमला में भर्ती दो और मरीजों ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले सामने आने से सूबे में पीडि़तों की संख्या 110 हो गई है।

विज्ञापन


उधर, आईजीएमसी शिमला में एक कर्मचारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। इससे स्टाफ में हड़कंप की स्थिति है। इस अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ और तीमारदार मास्क पहनकर आ रहे हैं। आईजीएमसी शिमला, टीएमसी टांडा, सीआरआई  कसौली में अब तक 335 मरीजों के टेस्ट किए गए। 

विज्ञापन

आईजीएमसी में मरने वाले मरीजों की संख्या सात पहुंची

two more death due to swine flu in himachal, 15 new cases recorded

शिमला के पंथाघाटी निवासी 92 वर्षीय मरीज को 30 जनवरी को निमोनिया और अन्य बीमारी के चलते अस्पताल लाया था। चिकित्सकों ने मरीज का स्वाइन फ्लू का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा था।

रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था। मरीज की तबीयत खराब होने के बाद सोमवार सुबह मरीज की मौत हो गई।

वहीं, सोलन के कसौली निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को ही आईजीएमसी लाया गया था। दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी में इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या सात पहुंच चुकी है। इसमें ज्यादातर अन्य जिलों के मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed