फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two more cases of Covid 19 positive in Kangra and chamba Himachal Pradesh

हिमाचल में कोरोना वायरस के दो नए मामले, 35 पहुंची संख्या

Wed, 15 Apr 2020 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Two more cases of Covid 19 positive in Kangra and chamba  Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ गया है। बुधवार को आई नए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों एक मीडिया कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इनमें एक कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल तो दूसरा चंबा जिले के चुवाड़ी से है। बताया जा रहा है कि दोनों पंजाब के जालंधर में काम करते हैं और 10 अप्रैल को जैसे-तैसे लौटे हैं। कांगड़ा के युवक ने जानकारी छिपाते हुए घर पहुंच गया था, जिसके चलते उसके परिवार और आसपास के लोगों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा गया है।

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश में प्रवेश करते ही चंबा जिले के युवक ने सारी जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में आईसोलेट किया गया था। दोनों युवकों के टांडा अस्पताल में मंगलवार को सैंपल लिए थे। बुधवार को कुल 115 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 113 की निगेटिव आई है। दोनों पॉजिटिव युवक देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। प्रदेश में अब तक 1426 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 35 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 1839 लोग अभी निगरानी में हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव आईडी धीमान ने की है।

विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज समेत दो पर केस दर्ज

पंजाब से आए चार मीडिया कर्मियों में तीन कांगड़ा जिले के बताए जा रहे हैं। इनमें सूचना छिपाने पर जवाली उपमंडल के कोरोना पॉजिटिव और पालमपुर उपमंडल के युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अगर इनकी वजह से किसी की कोरोना संक्रमण से मौत होती है तो इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज होगा। पालमपुर उपमंडल और शाहपुर उपमंडल के युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जवाली और चुवाड़ी उपमंडल को हॉटस्पॉट क्षेत्र में लाया जा सकता है।

प्रदेश में अभी तक 5875 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 4036 लोगों ने 28 दिन की निगरानी की अनिवार्य अवधि पूरी कर ली है। प्रदेश में अब तक 1426 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 35 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 18 अस्पताल में हैं। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को 115 लोगों के सैंपलों लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed