{"_id":"60b8e44e8ebc3e29b425b3a8","slug":"two-more-cases-of-black-fungus-reported-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना के घटे तो अब ब्लैक फंगस के बढ़ने लगे मामले, दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना के घटे तो अब ब्लैक फंगस के बढ़ने लगे मामले, दो और मरीज मिले
Fri, 04 Jun 2021 02:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:19 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मामले आ चुके हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे तो अब ब्लैक फंगस का आंकड़ा रफ्तार पकड़ने लगा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो और मरीज पहुंचे हैं। ये दोनों हमीरपुर जिला के हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ डॉक्टर इन मरीजों के उपचार में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों की आंखों में सूजन के चलते टेस्ट किया गया तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनकी सर्जरी भी की गई है।
विज्ञापन
आईजीएमसी में अब तक नौ मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले हमीरपुर से छह, सोलन से दो और एक मरीज शिमला से सामने आया था। नौ में से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी ब्लैक फंगस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन