फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two million businesses registration deadline set by the central government.

दो लाख कारोबारियों को अलर्ट, सील होंगी दुकानें

Sun, 18 Jan 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Two million businesses registration deadline set by the central government.

हिमाचल प्रदेश के सवा दो लाख खाद्य कारोबारियों के लिए केंद्र ने चार फरवरी तक अंतिम मोहलत दी है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपना पंजीकरण न कराने वाले कारोबारियों के खिलाफ जुर्माने से लेकर उनकी दुकानें तक बंद कराई जा सकती हैं। इसका अनुपालन राज्य सरकार स्तर पर करना होगा।

विज्ञापन


केंद्र के इस आदेश के बाद सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसको लेकर प्रदेश के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में तकरीबन तीन लाख फूड बिजनेस ऑपरेटर हैं। इनमें बड़े-बड़े होटल व्यवसायियों से लेकर छोटे दुकानदार भी शामिल हैं। इसके दायरे में स्कूलों के मिड-डे मिल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हर किसी को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है, लेकिन अभी तक प्रदेश में महज 75 हजार फूड बिजनेस ऑपरेटरों की ओर से ही स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं तो बंद हो सकती हैं दुकानें

Two million businesses registration deadline set by the central government.

अभी भी सवा दो लाख से अधिक फूड बिजनेस ऑपरेटरों की ओर से पंजीकरण नहीं कराया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम निदेशक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी फूड बिजनेस ऑपरेटरों को चेता दिया गया है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करा लें। ऐसा न कराने की स्थिति में अब विभाग की ओर से सीधे तौर पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां अधिक हैं। इससे प्रदेश में फूड बिजनेस ऑपरेटरों की संख्या  भी अधिक है। इसके मद्देनजर हर फूड बिजनेस ऑपरेटर का पंजीकरण और भी अनिवार्य हो गया है। इससे प्रत्येक फूड बिजनेस ऑपरेटर की जिम्मेदारी को सुनिश्चित करने में आसानी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed