{"_id":"56fe4e734f1c1bd10bf00105","slug":"two-killed-in-road-accident-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी महिंद्रा कैंपर, दो लोगों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी महिंद्रा कैंपर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी(कुल्लू)
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
महिंद्रा कैंपर गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक महिंद्रा कैंपर गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे निरमंड के बागीपुल में दूध ले जाने वाली एक महिंद्रा कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक समेत स्थानीय दुग्ध सोसाइटी में कार्यरत सचिव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को रामपुर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार निरमंड थाना के तहत बागीपुल - सराहन संपर्क मार्ग पर महिंद्रा कें पर एचपी -06 -3469 कुल्लू सराहन से टिकरी कैंची दूध ले कर आ रहा था। रास्ते में कैंपर गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी।
विज्ञापन
वाहन में दो पुरूष और तीन महिलाएं सवार थे। जिनमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गई। मरने वालो में चालक सोहन लाल पुत्र तोडू राम 50 वर्ष गाव डलैहर सराहन तहसील निरमंड, जिया लाल 48 कुल्लू सराहन के रहने वाले हैं जियालाल मिल्क सोसाइटी का सचिव भी था।
विज्ञापन
घायलों में शांता देवी पत्नी पदम सिंह 26 वर्ष सराहन की गम्भीर अवस्था को देखते हुए महात्मा गांधी चिकित्सा सेव परिसर से शिमला रेफर किया गया है। जब की निशा पत्नी कर्ण सिंह 38 वर्ष गांव डयाउगी और रंजना पुत्री बेली राम झलैहर कुल्लू सराहन को खनेरी किया गया है।
निरमंड पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को चिकित्सालय पहुंचाया। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।