{"_id":"62ecb2464240e326f70932d2","slug":"two-killed-in-jeep-bike-collision-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Accident: जीप-बाइक की टक्कर, दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Accident: जीप-बाइक की टक्कर, दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझे
Fri, 05 Aug 2022 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:55 PM IST
सार
वीरवार रात करीब 3 बजे बुलेट पर सवार साहिल और जतिन सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। धनोटू के पास पहुंचे तो उनकी सामने से आ रही जीप के साथ जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जीप-बुलेट की टक्कर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर धनोटू के पास बाइक (बुलेट) और जीप में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझ गए। हादसा वीरवार रात करीब 3:00 बजे पेश आया। युवकों की पहचान साहिल धीमान (23) पुत्र सुरेंद्र धीमान निवासी बीबीएमसी कॉलोनी और जतिन शर्मा (23) पुत्र दिलीप शर्मा निवासी हंडेटी के रूप में हुई हैं। दोनों ने आईटीआई की है।
विज्ञापन
युवकों की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। धनोटू पुलिस थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 3 बजे बुलेट पर सवार साहिल धीमान और जतिन शर्मा सुंदरनगर की ओर जा रहे थे कि धनोटू के पास पहुंचे तो उनकी सामने से आ रही जीप के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धनोटू पुलिस थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने सड़क हादसे में दोनों युवकों के निधन पर गहरा शोक जताया। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन