फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two killed in car accident Near Chaura Gate bhavnagar kinnaur himachal pradesh

Kinnaur Accident: गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी की मौके पर मौत, बेटा घायल

Fri, 09 Sep 2022 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Sep 2022 05:55 PM IST
सार

दीपक अपनी मां गंगा देवी (60) और बहन नेहा (25) के साथ रामपुर से किन्नौर की ओर जा रहा था। चौरा गेट के समीप उसने कार से नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
two killed in car accident Near Chaura Gate bhavnagar kinnaur himachal pradesh
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा के समीप शुक्रवार दोपहर को करीब 1:00 बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे खनेरी अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वाहन चालक दीपक (33) पुत्र राकेश निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा अपनी मां गंगा देवी (60) और बहन नेहा (25) के साथ रामपुर से किन्नौर की ओर जा रहा था। चौरा गेट के समीप उसने कार से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान दीपक ने वाहन से छलांग लगा दी, जबकि उसकी मां और बहन वाहन के साथ करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों, आईटीबीपी जवानों और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि घायल चालक का रामपुर के खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed