{"_id":"582044494f1c1bf77eb37d6c","slug":"two-killed-in-car-accident-at-theog","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के ठियोग में कार हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला के ठियोग में कार हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Nov 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते ठियोग में सोमवार तड़के सुबह एक कार हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। छैला के पास एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। लोगों को हादसे का पता सुबह करीब 7 बजे चला।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा ठियोग हाटकोटी सड़क पर हुआ। यह कार एचपी 9 सी 0322 कोटखाई से ठियोग की ओर आ रही थी। कार में दो युवक सवार थे। जैसे ही कार छैला बाजार से करीब एक किलोमीटर पीछे पहुंची कि अचानक बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को ठियोग अस्पताल लाया गया। डीएसपी मनोज जोशी का कहना है कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राजन उम्र 20 साल, निवासी कैंथला और रोनक उम्र 21 साल, निवासी कलेमू कोटखाई के तौर पर हुई है। हादसा किस वजह से हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।