फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in Car accident at Rampur.

शिमला के रामपुर में हादसा, कार खाई में गिरने से दो की मौत

Thu, 10 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two killed in Car accident at Rampur.

शादी के बाद बहन को ससुराल छोड़ने आए भाई समेत दो लोगों की एक कार हादसे में मौत हो गई। हादसा हिमाचल के रामपुर में हुआ है। पुलिस के अनुसार रामपुर के साथ लगते किन्‍नू में एक स्विफट कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। यह कार मश्नू गांव से किन्‍नू की ओर आ रही थी कि अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सराहन से पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मश्नू गांव के वीरेंद्र उम्र 20 साल और देवेंद्र 40 साल, निवासी देथल कुमारसैन के तौर पर हुई है। वीरेंद्र कॉलेज छात्र था और दोनों आपस में रिश्तेदार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद बहन को ससुराल छोड़ने आया था वीरेंद्र

Two killed in Car accident at Rampur.

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र की बहन की शादी एक दिन पहले ही मश्नू गांव में हुई है। दोनों रिश्तेदार बहन को ससुराल छोड़ने आए थे। इसी दौरान वीरेंद्र अपने रिश्तेदार के साथ घुमने के इरादे से किन्‍नू की ओर आ रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed