शव को अस्पताल ले जा रही पुलिस टीम पर गिरी आसमानी बिजली, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी खंड के खड़ाहन गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ बुरी तरह से झुलस गए हैं। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में एक इंस्पेक्टर और एक एएसआई भी शामिल है। मृतकों की पहचान गुलशन (24) गांव दारचा और तारा चंद (32) गांव खड़ाहन के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल हेत राम को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात खड़ाहन में नंद लाल, पुत्र फेरू राम की गिरकर मौत हो गई। गांववालों ने
इसकी सूचना पुलिस थाना रामपुर को दी गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार और एएसआई होशियार सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब तीन बजे करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारी और गांववाले मौके से लौटे तो अचानक बिजली गिर गई।
दो पुलिस वाले भी जख्मी
थाना प्रभारी संजीव कुमार, एएसआई होशियार सिंह और ग्रामीण छिटककर इधर-उधर जा गिरे। चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने जैसे-तैसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी देव कुमार नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों में
इंस्पेक्टर संजीव और एएसआई होशियार सिंह भी शामिल हैं। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने मृतकों के परिजनों और गंभीर घायल व्यक्ति को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। घायलों को चार-चार हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।