देर रात खाई में गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन में शालाघाट मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़का। हादसे में ट्रक में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सीमेंट का क्लींकर लोड किया गया था।
हादसे की सूचना सुबह ग्रामीणों ने अर्की थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को ट्रक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे में मारे गए दोनों अर्की के स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त ट्रक ड्राईवर हेत राम पुत्र दया राम उम्र 42 वार्ड नंबर 2 और हेल्पर श्रवण कुमार 40 पुत्र प्यारे लाल वार्ड न. 7 के रूप में की है। उनकी मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा अर्की शालाघाट रोड पर लक्ष्य स्कूल के पास हुआ है। इस दौरान ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
झाड़ियों में नहीं चला पता, डीजल गिरने से हुआ खुलासा
हादसा देर रात को हुआ, लेकिन स्पाट पर काफी घनी झाड़ियां हैं। हादसे के बाद ट्रक सड़क से मुश्किल से देखा जा सकता था। लिहाजा इस दुर्घटना का पता नहीं लग सका। सुबह जब कुछ लोग खड्ड पर थे तो डीजल पानी में बहकर आया।
गंध आने से गांव के लोगों को शक हुआ। वह गंध के पीछे पीछे चले। उसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई है।
सूचना मिलने पर अर्की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल में भेज दिया। ट्रक में क्लींकर भरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक देर रात गिरा है, लेकिन दुर्घटना का पता नहीं चल सका है। खड्ड में डीजल की गंध के बाद ही इस हादसे का पता चल सका।