{"_id":"5f894ae38ebc3e9b8268bb57","slug":"two-killed-as-tourist-car-fell-into-gorge-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंधी में नाले में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंधी में नाले में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो घायल
Fri, 16 Oct 2020 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल टनल रोहतांग के समीप धुंधी नाले में राजस्थान के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गई। दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजस्थान के यह सभी चारों पर्यटक मनाली घूमने आए थे। देर रात यह हादसा हुआ। अंधेरा होने के कारण घायलों को मदद नहीं मिल सकी। हालांकि, दो घायलों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में राजस्थान से चार पर्यटक मनाली घूमने आए थे। इस दौरान यह पर्यटकों की यह कार वीरवार देर रात धुंधी के पास यह कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में गिर गई। हादसे में मोहित सिंह चौहान 27 पुत्र नरेंद्र सिंह, राजकोट, डाकघर कोठपुतली, राजस्थान और अमित सिंह चौहान 28, पुत्र मान सिंह, निवासी बगदादी रानी, डाकघर कोटपुतली, राजस्थान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
अजीत रावत 20, पुत्र शंभू दयाल निवासी रिहायड़ा, डाकघर कल्याणपुरी खुर्द, थाना कोठपुतली जिला जयपुर, राजस्थान, निखिल 22, पुत्र अभिमन्यु यादव, गांव सुंदरपुरा रोड कोठपुतली राजस्थान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन