फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two industries to be established in Kala Amb sirmour with Rs 128 crore

सिरमौर: कालाअंब में 128 करोड़ रुपये से स्थापित होंगे दो उद्योग, 450 को मिलेगा रोजगार

Thu, 26 Aug 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 07:56 PM IST
सार

निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले दोनों उद्योगों सूर्या नॉन वोवन प्रा. लिमिटेड और बिरला मेडिकेयर प्रा. लिमिटेड के उद्योगपतियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए।

विज्ञापन
Two industries to be established in Kala Amb sirmour with Rs 128 crore
उद्योगपतियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 128 करोड़ रुपये से दो उद्योग स्थापित होंगे। इन उद्योगों में 450 लोगों को रोजगार मिलेगा। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले दोनों उद्योगों सूर्या नॉन वोवन प्रा. लिमिटेड और बिरला मेडिकेयर प्रा. लिमिटेड के उद्योगपतियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए।  इस अवसर पर निदेशक ने बताया कि जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूर्या उद्योग 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा और इसमें 150 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां नॉन वोवन फैबरिक यानी बिना बुने हुए थैले तैयार होंगे। बिरला मेडिकेयर 28 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें करीब 300 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह उद्योग हर्बल प्रोडक्ट तैयार करेगा। इस अवसर पर सूर्या के एमडी अनुज गुप्ता, बिरला के एमडी पवन सैनी, महाप्रबंधक उद्योग ज्ञान सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed