फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two industries making Fake Bottled Water exposed in Mandi, Bureau of Indian Standards raided

हिमाचल: मंडी में नकली बोतल बंद पानी बनाने वाले दो उद्योगों का पर्दाफाश, भारतीय मानक ब्यूरो ने दी दबिश

Thu, 17 Nov 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 07:59 PM IST
सार

उत्पादकों पर आरोप है कि बीआइएस एक्ट 2016 और एफएसएसआई एक्ट की अवहेलना कर बोतल बंद पानी बनाया जा रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन चिह्न के बिना बोतल बंद पानी का उत्पादन और बिक्री अपराध की श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन
Two industries making Fake Bottled Water exposed in Mandi, Bureau of Indian Standards raided
बीआइएस की टीम निदेशक के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय मानक ब्यूरो के हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में छापा मारकर नकली बोतल बंद पानी का उत्पादन करने वाले दो उद्योगों का पर्दाफाश किया है। उत्पादकों पर आरोप है कि बीआइएस एक्ट 2016 और एफएसएसआई एक्ट की अवहेलना कर बोतल बंद पानी बनाया जा रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन चिह्न के बिना बोतल बंद पानी का उत्पादन और बिक्री अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं राज्य शाखा प्रमुख कुमार अनिमेष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सर्च एंड सीजर अभियान के तहत छापा मारा गया है। भारतीय मानक ब्यूरो के प्रदेश शाखा कार्यालय की पहली टीम में वैज्ञानिक राम चरण दास और सुधांशु सुमन शामिल रहे। दूसरी टीम में वैज्ञानिक श्याम लाल और सुयश पांडे शामिल रहे। छापे के दौरान दोनों उद्योगों में बड़ी साठ से सत्तर पेटियां नकली बोतल बंद पेयजल जब्त किया गया। इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


तीन साल जेल या दो लाख जुर्माने का प्रावधान
बीआइएस एक्ट 2016 के तहत दोषियों के खिलाफ बीआईएस हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय की ओर से कार्रवाई शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक्ट के अनुसार अपराध के लिए 3 साल तक कारावास या दो लाख तक जुर्माना अथवा दोनों दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीआईएस फेयर एप का करें इस्तेमाल
भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं राज्य शाखा प्रमुख कुमार ने बताया कि कई बार उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दांव पर रखकर नकली आईएसआई चिह्नित उत्पादों का निर्माण कर उन्हें बड़े लाभ पर बेचा जाता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने बीआईएस फेयर एप भी बनाया है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर वस्तुओं की गुणवत्ता रजिस्ट्रेशन मार्क एवं लाइसेंस के विवरण आदि की जानकारी ले सकते हैं। उपभोक्ता इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed