फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two hunters caught in Simbalwada National Park area of Paonta

Sirmour News: पांवटा के सिंबलवाड़ा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पकड़े दो शिकारी

Thu, 11 May 2023 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 May 2023 07:50 PM IST
सार

पांवटा साहिब के कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क सिंबलबाड़ा तैनात कर्मियों की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दो शिकारियों को पकड़ा गया है। दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। 

विज्ञापन
Two hunters caught in Simbalwada National Park area of Paonta
पांवटा में शिकारी पकड़े(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल-हरियाणा सीमा के साथ लगते पांवटा साहिब के कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क सिंबलबाड़ा तैनात कर्मियों की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दो शिकारियों को पकड़ा गया है। दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। इनके पास से बारूद से भरी बंदूक भी बरामद की गई है। इसके बाद पुलिस थाना पांवटा में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्ष 1958 में सिंबलबाड़ा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी अस्तित्व में आई थी। इसका बाद में नाम कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क हो गया। उद्यान में विभिन्न वन्य जीवों के चलते शिकारियों पर नजर रखी जाती है। नेशनल पार्क में कार्यरत कर्मचारियों ने दो लोगों को संदिग्ध रूप से क्षेत्र में देखा। उद्यान के कर्मचारियों को देखकर शिकारियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने बहराल क्षेत्र निवासी राजू और काका को पकड़ लिया। इनके पास एक बंदूक भी बरामद की गई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है : डीएफओ
डीएफओ वन्य जीव शिमला रवि शंकर ने कहा कि सिंबलवाड़ा राष्ट्रीय उद्यान निरंतर रात्रि पेट्रोलिंग की जाती है। पकड़े गए दोनों शिकारियों के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है। इस तरह के कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएफओ पांवटा और स्थानीय लोगों से भी सहयोग व समन्वय स्थापित किया जाता रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ किस्म के वन्य जीव
हिमाचल प्रदेश के सिंबलवाड़ा राष्ट्रीय उद्यान वन संरक्षित इलाका 2788 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसकी सीमा पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ लगती है। उद्यान में चीतल, तेंदूआ, मोर, कोबरा समेत दुर्लभ किस्म के सांप, सांभर, घोरल रेड, जंगली सुअर, ऊल्लू, दो किस्म के होर्न विल समेत दर्जनों किस्मों के वन्य जीव पाए जाते है। जिनकी सुरक्षा को राष्ट्रीय उद्यान में तैनात कर्मचारी रात्रि गश्त समेत चौकस नजर रखते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed