{"_id":"5da0b7508ebc3e01656e9969","slug":"two-houses-gutted-in-fire-due-lpg-cylinder-leakage-in-rampur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सिलिंडर में लीकेज से भड़की आग, दो मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सिलिंडर में लीकेज से भड़की आग, दो मकान जलकर राख
Fri, 11 Oct 2019 10:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
चक्टी गांव में आग लगने से दो मकान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले रामपुर के ननखड़ी के थैली चक्टी गांव में आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए। इसमें करीब 25 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर में लीकेज बताई जा रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग देरशाम को लगी। सुनील शर्मा के घर में अचानक सिलिंडर में धमाका हुआ और आग पूरे मकान में फैल गई। यह मकान लकड़ी का था। इससे आग ने एकदम पूरे घर को अपनी चपेट में लिया। मकान से उठती आग की ऊंची लपटों ने कपिल देव के मकान को भी घेर लिया।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में दोनों मकान जलकर राख हो गए। इसमें एक मकान तीन मंजिला और दूसरा दोमंजिला था। लोगों के मुताबिक अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो पूरा गांव चपेट में आ सकता था। इन घरों के साथ करीब आठ लकड़ी के घर थे।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के फायरमैन केवल राम की अगुवाई में आग पर काबू पाया गया। एसडीएम नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार को भेज दिया है। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।