फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Himachali Farmer killed in Road Accident at Punjab.

टमाटर लेकर लुधियाना मंडी गए दो किसानों की हादसे में मौत

Thu, 03 Nov 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Thu, 03 Nov 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
Two Himachali Farmer killed in Road Accident at Punjab.

पंजाब के रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना में शिलाई के दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दोनों टमाटर लेकर लुधियाना सब्जी मंडी जा रहे थे। लेकिन, रायपुर के समीप उनकी पिकअप की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


बुधवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। जानकारी के अनुसार कफोटा के समीपवर्ती बोकाला पाब निवासी दलीप सिंह (40) और दुगाना निवासी वीरेंद्र (42) टमाटर लेकर लुधियाना सब्जी मंडी गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात पंजाब के रायपुर के समीप उनकी पिकअप (एचपी-17बी-7130) एक ट्राले के साथ टकरा गई। जिससे दलीप अैर वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोकाला पाब पंचायत के प्रधान खेउटा राम ने दुघर्टना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार दोनों व्यक्तियों का अंतिम संस्कार वीरवार को किया जाएगा। क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, विधायक बलदेव तोमर, पूर्व विधायक एवं रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष हर्ष वर्धन चौहान ने दुघर्टना पर गहर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed