फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two girl students of Himachal NIT selected in reputed companies , know Annual Package

उपलब्धि: हिमाचल एनआईटी की दो छात्राओं का नामी कंपनियों में चयन , जानें वार्षिक पैकेज

Fri, 11 Feb 2022 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर संस्थान की एक छात्रा अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट में एक करोड़ से अधिक पैकेज हासिल करने में सफल हुई है। एक अन्य छात्रा ने भारत में प्लेसमेंट के लिए इस वर्ष का उच्चतम पैकेज हासिल किया है। वर्तमान वर्ष के लिए स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत लगभग 74 फीसदी तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Two girl students of Himachal NIT selected in reputed companies , know Annual   Package
छात्रा पारुल बंसल व अनन्या शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर की दो छात्राओं को मौजूदा शैक्षणिक वर्ष की प्लेसमेंट प्रक्रिया में शानदार पैकेज मिला है। एक छात्रा अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट में एक करोड़ से अधिक पैकेज हासिल करने में सफल हुई है। एक अन्य छात्रा ने भारत में प्लेसमेंट के लिए इस वर्ष का उच्चतम पैकेज हासिल किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अंतिम वर्ष दोहरी डिग्री कार्यक्रम की छात्रा पारुल बंसल को सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए मेटा लंदन (फेसबुक) यूके से 1.20 करोड़ (लगभग) का पैकेज मिला है। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता मोहिंदर कुमार बंसल व्यवसाय करते हैं। माता अरुणा बंसल गृहिणी हैं। वहीं, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा अनन्या शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने 41.50 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। यह एनआईटी हमीरपुर के इस प्लेसमेंट सत्र के लिए भारत के भीतर सबसे बड़ा ऑफर है। उनके पिता प्रो. राकेश शर्मा राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में बाल रोग विभाग (आयुर्वेद) के विभागाध्यक्ष हैं। माता कुसुम लता शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंसल में इतिहास की प्रवक्ता हैं। 

विज्ञापन


अब तक एनआईटी हमीरपुर के सात विद्यार्थियों को वर्तमान प्लेसमेंट सत्र 2021-2022 के दौरान अमेजन, ब्लूमबर्ग, मेटा (फेसबुक) आदि जैसी दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में एक करोड़ से अधिक के ऑफर मिले हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। वर्तमान वर्ष के लिए, स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत लगभग 74 फीसदी पहुंच गया है। इसमें विभिन्न यूजी, दोहरी डिग्री कार्यक्रमों के 460 छात्र पहले से प्लेसमेंट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक के साथ दोहरी डिग्री प्रोग्राम दोनों का प्लेसमेंट प्रतिशत पहले ही नौ फीसदी के स्तर को पार कर चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक और दोहरी डिग्री कार्यक्रम के लिए प्लेसमेंट प्रतिशतता क्रमश: 92 और 83 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed