फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two gangs of chitta smuggling busted, 16 accused including main kingpin arrested

Himachal News: चिट्टा तस्करी के दो गिरोहों का भंडाफोड़, मुख्य सरगना समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 07:19 PM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय चिट्टा तस्करी के दो गिरोह का सोलन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसमें दोनों गिरोह के सप्लायर, एजेंट और मुख्य सरगना समेत 16 लोग गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
Two gangs of chitta smuggling busted, 16 accused including main kingpin arrested
चिट्टा आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में सक्रिय चिट्टा तस्करी के दो गिरोह का सोलन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसमें दोनों गिरोह के सप्लायर, एजेंट और मुख्य सरगना समेत 16 लोग गिरफ्तार किए हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने 167 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में असम का दंपती, नाइजीरियन समेत दिल्ली का एक कारोबारी भी शामिल है। ये पंजाब, हरियाणा समेत हिमाचल में चिट्टा सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने यह सफलता चिट्टे की छुट-पुट खेप के साथ गिरफ्तार शिमला, सोलन, धर्मपुर, हरियाणा से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की। इसमें नाइजीरियन और दिल्ली के कारोबारी को पुलिस सोलन लेकर पहुंच गई है। इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इन दोनों गिरोह का जाल पूरे हिमाचल में फैला हुआ है। इनके संपर्क में सैकड़ों युवा हैं। वे इनसे चिट्टे की खरीद करते हैं। आरोपियों की बैंक ट्रांजेक्शन से यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में सक्रिय गिरोह-01
सोलन पुलिस की विशेष टीम करीब दो महीनों से बड़े चिट्टा तस्करों पर निगरान रख रही थी। 19 सितंबर को धर्मपुर क्षेत्र में अरुण कुमार उर्फ अब्बू के ठिकाने पर छापा मार कर 10.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 सप्लायरों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की। सूरजपुर पिंजौर के पति-पत्नी भी इसमें शामिल पाए गए। वे दास रोड पान बाजार गुवाहट्टी आसाम हाल किरायेदार सुभाष नगर कलौनी सुरजपुर में रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में चिट्टे के मुख्य सरगना का खुलासा हुआ। पुलिस ने टीम गठित कर दिल्ली के नवादा क्षेत्र से नाइजीरियन मूल के व्यक्ति अनसलीम नवागु को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस सोलन लाई है। इस मामले में पुलिस ने चिट्टा खरीदने वाले, चिट्टा बेचने वाले, चिट्टा सप्लायर समेत 10 बिचौलिये को 55 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरोह-02
पुलिस ने 4 सितंबर को आशीष और कुशाल चौहान निवासी कोटखाई जिला शिमला से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया गया। जांच में पता चला कि शिमला के चिढ़गांव निवासी आरोपी हरिंदर मांटा ने इनको चिट्टा बेचा। 6 सितंबर को पुलिस ने हरिंदर को 101 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरुण यादव निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया। आरोपी अरुण खेप सतीश से लेकर आया था। इसे हरिंदर मांटा की ओर से आगे शिमला और सोलन के युवाओं को बेचना था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंची। पुलिस ने समीर श्रीवास्तव, निवासी उत्तम नगर दिल्ली जो परचून की दुकान चलाता है को गिरफ्तार किया। उसे पुलिस सोलन लेकर पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 112 ग्राम चिट्टे बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed