फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two drowned in Giri River sirmour himachal pradesh

Sirmour Himachal Pradesh: गिरि नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत

Sun, 29 May 2022 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 May 2022 08:56 PM IST
सार

दो परिवार एक वाहन में घूमने आए थे। सिरमौर के नेईनेटी के समीप दोनों व्यक्ति रविवार दोपहर के वक्त गिरि नदी में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय दोनों अचानक पानी में डूब गए।

विज्ञापन
Two drowned in Giri River sirmour himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गिरि नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमेर (53) पुत्र मोतीराम गांव टलांजी (गौड़ा) तहसील कंडाघाट, जिला सोलन  और राजेंद्र सिंह (57) गांव खवारा इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉट नंबर 17, शोघी, जिला शिमला के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दो परिवार एक वाहन में घूमने आए थे। सिरमौर के नेईनेटी के समीप दोनों व्यक्ति रविवार दोपहर के वक्त गिरि नदी में नहाने के लिए उतरे।

विज्ञापन


नहाते समय दोनों अचानक पानी में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और दोनों को नदी से बाहर निकाला। सोलन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नेईनेटी के समीप गिरि नदी में डूबने वाले लोगों की जानकारी यशवंत नगर पुलिस को काफी देरी से मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस सोलन अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार को जिला अस्पताल सोलन में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed