{"_id":"60c200069dbabf5fab34ff7e","slug":"two-dozen-people-from-the-bride-s-side-attacked-the-groom-s-house-at-midnight-in-hamirpur-himachal-half-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन पक्ष के लोगों ने आधी रात को दूल्हे के घर पर बोला हमला, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन पक्ष के लोगों ने आधी रात को दूल्हे के घर पर बोला हमला, छह लोग घायल
Thu, 10 Jun 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:03 PM IST
सार
आधी रात करीब तीन बजे हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच स्थित सुमित कुमार के घर पर अचानक किए गए इस हमले के दौरान खूब चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हमले में घायल दूल्हा, उसके पिता व बहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरवालों की मर्जी के खिलाफ हुई एक शादी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच खूनी झड़प का कारण बन गई। विवाह से नाराज दुल्हन के मायका पक्ष के करीब 24 लोगों ने आधी रात को दूल्हे के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं। तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार आधी रात के बाद करीब तीन बजे नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच स्थित सुमित कुमार के घर पर यह खूनी झड़प हुई। अचानक हुए इस हमले से वार्ड में चीख-पुकार मच गई। आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर के मारे घर की छतों पर चढ़ गए। जहां पर यह खूनी झड़प हुई, उससे महज 200 मीटर की दूरी पर जिला मुख्यालय का पुलिस थाना सदर है।
विज्ञापन
इस जानलेवा हमले में दूल्हा सुमित कुमार, उसके पिता प्रेम चंद और दूसरे कमरे में सो रही बहन ज्योति कुमारी गंभीर घायल हैं। दूल्हे की माता और चाचा समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हमलावर घर के दरवाजे तोड़ कर अंदर घुसे थे। इस मारपीट के दौरान खिड़की के शीशे और दरवाजे तोड़ डाले और भीतर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद मायका पक्ष के लोग अपनी बेटी को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए।
विज्ञापन
लड़की का मायका नादौन के किटपल में है, लेकिन वह कई सालों से पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को ही युवक और युवती ने एसडीएम कोर्ट में शादी रचाई थी। लड़की का कहना था कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी रचा रही है। इसके बावजूद मायका पक्ष के लोगों को यह शादी रास नहीं आई और आधी रात को दूल्हे के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इसके साथ ही पुलिस ने ऊना और कांगड़ा पुलिस को सूचना देकर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। सुमित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसकी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लोगों का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।