ट्रक की चपेट में आने से महिला कामगार समेत दो की मौत, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के भरतगढ़-नालागढ़ मार्ग पर ढाणा गांव के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति व महिला की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को नालागढ़ अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतकों का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है। नालागढ़ के रतयोड़ निवासी गुरदीप कुमार (24) राजपुरा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। वह सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ बाइक पर पंजाब के चमकौर साहिब के जगतपुर बिल्ला गांव की 28 वर्षीय महिला कामगार जसविंद्र कौर पत्नी विक्रम सिंह व पंजाब के ही बलाचौर के गांव टटियाला निवासी महिला कामगार हरप्रीत कौर पत्नी कपिल भी सवार थीं। ये दोनों महिलाएं भी राजपुरा में किसी उद्योग में कार्यरत थीं। जैसे ही बाइक ढाणा गांव के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। टक्कर से बाइक चालक गुरदीप, जसविंद्र कौर व हरप्रीत कौर बुरी तरह से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरदीप व जसविंद्र कौर को मृत घोषित कर दिया। एएसपी नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए हैं। जबिक घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है तथा जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सलोगड़ा के समीप कार पलटने से मां की मौत, पिता और बेटा घायल
कालका-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा एनएच पर सलोगड़ा के समीप कार पलटने से पेश आया। इसमें कार एनएच से साथ लगते अश्वनी खड्ड संपर्क मार्ग पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है। सभी घायल एक परिवार के थे जिसमें मां की मौत हो गई है जबकि पिता और बेटा गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार कंडाघाट से सोलन की तरफ आ रही एक कार शनिवार शाम सलोगड़ा के समीप पलटकर संपर्क मार्ग पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सुषमा निवासी कंडाघाट ने दम तोड़ दिया जबकि बाप राजकुमार और बेटा बिंदेश गंभीर घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।