फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two died in road accidents in solan

सड़क हादसों में दो की मौत, चार बाल-बाल बचे

Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two died in road accidents in solan

बीबीएन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पहले हादसे में बद्दी थाना के तहत ट्रक चालक ने बिहार के 10 साल के मासूम को ट्रक के नीचे कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में चार अन्य बच्चे ट्रक की चपेट में आने से बाल-2 बच गए। 

विज्ञापन


बरोटीवाला पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के तहत शनिवार को नीतिश पुत्र भानु पासवान मूल निवासी बिहार हाल निवासी बरोटीवाला झुग्गी एरिया अपने अन्य दोस्तों के साथ सड़क पर जा रहा था। इस दौरान हरिपुर पेपर मिल के पास हरिपुर की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे एक ट्रक ने नीतिश को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


एसपी बद्दी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की। जबकि दूसरे हादसे में साईं रोड बद्दी पर रात के समय शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसके बाद राहगीर को चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। हादसे में शराबी ऑटो चालक को भी चोटें आने के कारण बद्दी सीएससी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे साईं रोड पर वर्धमान के पास ऑटो नंबर एचपी 59-0389 के चालक मंगा उम्र 35 पुत्र लीलू गांव केडी जिला बलिया यूपी नशे में धुत होकर राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो भी सड़क पर पलट गया जिससे चालक को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बददी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की। मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि हुई है।


बद्दी में भाड़े पर चालक रखकर चल रहे ऑटो
जानकारी के अनुसार चालक के पास ऑटो चलाने का अधिकृत लाइसेंस मौजूद नहीं था। यही नहीं चालक ऑटो का मालिक भी नहीं है। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से स्वरोजगार के मद्देनजर ऑटो चलाने का परमिट दिया जाता है। इसके विपरीत बद्दी में ऑटो मालिक दोहरी कमाई के चक्कर में भाड़े पर अपना ऑटो शहर में दौड़ा रहे हैं। इस कारण इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed