एनएच पर ट्रक-बाइक की भिंड़त, दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गुटकर के पास बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को गुटकर के पास सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रही बाइक एचपी33बी-5495 और सुंदरनगर की तरफ जा रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार प्रताप(25) निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश व गुलशेर (21) निवासी मुफ्फरनगर यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक प्रताप मंडी शहर में रेहड़ी लगाता था।
जबकि गुलशेर पेंटर का काम करता था। दोनों पिछले कई सालों से मंडी में रह रहे थे। मंगलवार शाम को दोनों बाइक से मंडी की ओर आ रहे थे। गुटकर के पास बाइक और ट्रक की भिंड़त हो गई। सूचना मिलते ही बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए मंडी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिकअप खाई में लुढ़की, पत्नी की मौत, पति घायल
अर्की/दाड़लाघाट (सोलन)। बागा के पास एक पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार दंपति में पत्नी की मौत हो गई। है। पति को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि चालक साइड की खिड़की खुली थी। हादसे के दौरान चालक टूटी खिड़की से बाहर गिर गया और बच गया। महिला गाड़ी में ही फंसी रहीं। पुलिस ने वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतका की शिनाख्त निर्मला पत्नी प्रकाश गांव भालग पीओ कंधार अर्की के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 8 से 10 बजे के बीच हुआ। प्रकाश निवासी बलाग अर्की अपनी पत्नी निर्मला के साथ घास लाने गया था। बागा के पास रोगघाटी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। चालक की साइड वाली खिड़की खुली थी जिस कारण वह गाड़ी से बाहर गिर गया। साथ बैठी उसकी पत्नी गाड़ी में ही फंसी रही और 500 फीट नीचे जा गिरी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राईवर प्रकाश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अर्की अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर राठौर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे में निर्मला (36) की मौके पर ही मौत हो गई है। उसके पति को मामूली चोटें आई हैं। दंपति का बेटा दसवीं और बेटी जमा दो में पढ़ती है।