फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accident in solan.

नशे में धुत चालक ने दो कामगारों को रौंदा, मौत

Sun, 01 Mar 2015 11:00 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident in solan.

नशे में धुत होकर ड्राइविंग करते हुए एक कार चालक ने दो कामगारों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौत हो गई। यही नहीं कार चालक ने दोनों को रौंदने के बाद एक खड़ी बाइक व कार को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। यह हादसा नालागढ़ के सेलोवाल गांव में हुआ। पुलिस ने नशेड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात नालागढ़-दभोटा मार्ग पर झारखंड के जिला खुंटी, बगड़ी गांव का 33 वर्षीय जगेमुंडा पुत्र चंडेमुंडा व इसी गांव का 29 वर्षीय फगुवा होरो पुत्र सोमो होरो सेलेवाल में सड़क किनारे पैदल जा रहा थे। इस दौरान नालागढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आई मारुति कार पीबी-34-2372 के चालक ने गलत दिशा में जाते हुए पैदल चल रहे दोनों कामगारों को रौंद दिया। कार को कांगड़ा के पंचरूखी निवासी 25 वर्षीय युवक अश्वनी चला रहा था। इन दोनों को रौंदने के बाद कार ने एक कार व बाइक को टक्कर मारने के बाद रूक गई।
विज्ञापन

नशेड़ी चालक गिरफ्तार

two died in road accident in solan.

कार चालक नशे में बुरी तरह से धुत था। वहां पर मौजूद लोगों में 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से दोनों घायलों को नालागढ़ पहुंचाया गया, लेकिन नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचने पर जगेमुंडा ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे कामगार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन बद्दी के समीप नवांग्राम पहुंचने पर फगुवा होरो ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने सूचना मिलते ही नशेड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को दोनों कामगारों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक जगेमुंडा अपने पीछे पत्नी व छोटी बेटी को छोड़ गया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed