फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accident.

स्पीति नदी में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Fri, 12 Jun 2015 07:53 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident.

काजा से मानेगांव जा रही मारुति कार 200 फीट नीचे स्पीति नदी में जा गिरी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। कार में सवार लोग काजा में शादी समारोह के बाद मानेगांव जा रहे थे। मानेगावं से एक किलोमीटर पीछे यह कार 200 फीट नीचे स्पीति नदी में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में पलदन तान्डूप पुत्र दोरजे लून्डूप (38) निवासी मानेगांव और सुशील कुमार पुत्र छीमेत नमज्ञल (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल फुंचुक ज्ञालछन को काजा में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। एएसआई काजा ठाकुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

होटल की बालकनी से गिरकर बच्ची की मौत

two died in road accident.

शिमला में एक होटल की बालकनी से गिरकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा कैथू पैट्रोल पंप के समीप एक निजी होटल में हुआ। बच्ची अपने माता पिता के साथ शिमला घूमने आई थी। शुक्रवार सुबह तैयार होकर सभी कमरे से बाहर आए। बच्ची के माता पिता फोटो खींचने लगे। बच्ची वहां खेल रही थी।

माता पिता अपने में व्यस्त थे। इतने में बच्ची खेलते हुए खुली जगह पहुंच गई और वहां से गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि शव को लेकर परिजन राजस्थान लौट गए हैं।

व्यक्ति की गिरकर मौत

two died in road accident.

लक्कड़ बाजार चौकी के तहत बड़श में एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान उत्तम चंद (47) निवासी करसोग मंडी के तौर पर हुई है। वीरवार को ही शिमला किसी काम से आया था। शाम को वह पैदल पढ़ेची की ओर जा रहा था।

पुलिस संभावना जता रही है कि कच्चे रास्ते पर संतुलन बिगड़ने की वजह से वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस संदर्भ में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed