फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in car accident and two injured at chaupal shimla

कार हादसे में दो भाइयों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 28 Jun 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल Updated Thu, 28 Jun 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
two died in car accident and two injured at chaupal shimla

भांजे की शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हैं। इन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। पुलबाहल-सरांह सड़क पर बमनोल के पास देर रात कार खाई में गिर गई।

विज्ञापन


ये सभी सिरमौर के सयारला गांव में भांजे की शादी के बाद घर लौट रहे थे। चौपाल के कराटी गांव के श्यामा नंद (45) और संदीप (37) पुत्र मस्त राम की हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी

two died in car accident and two injured at chaupal shimla

इनके साथ कार में बैठे नरेंद्र (41) पुत्र सेवक राम, गांव, थुंदल डाकघर सरी और सरी पंचायत के पूर्व प्रधान बस्ती राम (40) दुर्घटना में घायल हो गए हैं। नायब तहसीलदार चौपाल रघुवीर सिंह ने मृतकों के

परिजनों को 25-25 हजार और घायलों के परिजनों को 5-5 हजार की फौरी राहत प्रदान की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed