{"_id":"57ec06594f1c1ba374573e47","slug":"two-died-in-accident-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक ऊना शहर के निवासी थे। हादसे के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना चीख पुकार से गूंज उठा। जानकारी के मुताबिक थाना ऊना के तहत प्रोफेसर कॉलोनी के समीप हुए इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान विक्रांत निवासी वार्ड नंबर-, सचिन निवासी फ्रेंड्स कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऊना के यह दोनों युवक कार संख्या HP 20G 3030 में सवार होकर ऊना की ओर आ रहे थे की अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था की कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवक के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। कार में एक युवक की गर्दन टूट गई जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी मदन लाल कौशल के अलावा स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती मौके पर पहुंच गए थे। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। एएसपी मदन लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन